Live VNS

मुरादाबाद जनपद में 1203 मतदान केंद्र और 2672 बूथ हुए अनुमोदित

मुरादाबाद जनपद में 1203 मतदान केंद्र और 2672 बूथ हुए अनुमोदित

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

मुरादाबाद, 14 नवम्बर (हि.स.)। मुरादाबाद जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों और बूथों के संभाजन के प्रस्ताव पर चुनाव आयोग ने मुहर लगा दी है। मुरादाबाद जनपद में 1203 मतदान केंद्र और 2672 बूथ अनुमोदित कर दिए गए हैं।

जिलाधिकारी अनुनय झा के मुताबिक जिले की कांठ विधानसभा क्षेत्र में 226 मतदान केंद्र-459 बूथ, ठाकुरद्वारा में 231 केंद्र-436 बूथ, मुरादाबाद देहात में 161 केंद्र-419 बूथ, नगर में 149 केंद्र-550 बूथ, कुंदरकी में 233 केंद्र-443 बूथ और बिलारी में 203 केंद्र-365 बूथ शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अनुमोदित मतदेय स्थलों की सूची वेबसाइट पर उपलब्ध है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…