Live VNS

मुरादाबाद रेल मंडल में 16 दिनों में 21.61 लाख यात्रियों ने की यात्रा

मुरादाबाद रेल मंडल में 16 दिनों में 21.61 लाख यात्रियों ने की यात्रा

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

- मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में व्यापक व्यवस्थाएं

मुरादाबाद, 17 नवम्बर (हि.स.)। दीपावली एवं छठ पर्व, अमावस्या स्नान तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए मुरादाबाद रेल मंडल में 139 विशेष ट्रेनों का संचालन हुआ और 16 दिनों में 21.61 लाख यात्रियों ने यात्रा की। यात्रियों की सुविधा एवं सुगम रेल यात्रा सुनिश्चित करने के लिए मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में व्यापक व्यवस्थाएं की गईं।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने मंगलवार को बताया कि माह नवम्बर 2026 में कुल 139 विशेष ट्रेनों के 798 फेरे संचालित किए गए, जिनमें से 16 विशेष ट्रेनें मुरादाबाद मंडल से प्रारंभ की गईं। मुरादाबाद मंडल द्वारा 1 नवम्बर से 16 नवम्बर 2026 तक कुल 4,595 यात्री ट्रेनों का सफलतापूर्वक संचालन किया गया। इस अवधि में कुल 21.61 लाख यात्रियों ने यात्रा की, जिनमें न्ज्ै के माध्यम से 16.73 लाख तथा च्त्ै के माध्यम से 4.88 लाख यात्रियों की बुकिंग की गई। इस दौरान मुरादाबाद मंडल में कुल यात्री फुटफॉल ( यात्रियों की आवाजाही ) 42.35 लाख दर्ज किया गया तथा यात्री परिवहन से 40.91 करोड़ रुपये की आय अर्जित की गई।

सीनियर डीसीएम महेश यादव ने आगे बताया कि इसके अतिरिक्त, मंडल द्वारा टिकट चेकिंग अभियान को भी प्रभावी रूप से संचालित किया गया। दिनांक 01 नवम्बर से 16 नवम्बर 2026 तक विभिन्न टिकट चेकिंग गतिविधियों के माध्यम से 3.81 करोड़ रुपये की आय अर्जित की गई, जो गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में 43.77 प्रतिशत अधिक है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…