Live VNS

सोनीपत: कार चालक ने चार बिजली के खंभों को टक्कर मारी, आपूर्ति ठप

सोनीपत: कार चालक ने चार बिजली के खंभों को टक्कर मारी, आपूर्ति ठप

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

सोनीपत, 27 नवंबर (हि.स.)। सोनीपत के कालूपुर में शुक्रवार अल सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो

ने चार बिजली के खंभों में टक्कर मार दी इससे तीन पोल टूट गए बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

आरोप है कि शराब के नशे में गाड़ी चला रहे चालक ने सरकारी स्कूल से आगे तक अलग-अलग

स्थानों पर चार बिजली के खंभों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक गाड़ी मौके पर छोड़कर

फरार हो गया। स्कॉर्पियो पंजाब नंबर की सफेद रंग की थी और उसके आगे के शीशे पर हरियाणा

पुलिस का लोगो लगा हुआ था।

वार्ड नंबर-17 की पार्षद सुनीता भोला ने बताया कि शुक्रवार

अल सुबह कालूपुर सरकारी स्कूल से बिजली के खंभों को टक्कर लगने के बाद एक खंभा स्कॉर्पियो

के ऊपर गिर गया था। इसके बाद अल सुबह लगभग ढाई बजे जेसीबी मशीन बुलाकर खंभे को हटाने

का प्रयास किया गया।

इस दौरान एक के बाद एक अन्य खंभे भी गिर गए। इसके बाद चालक गाड़ी

छोड़कर फरार हो गया। घटना के कारण कालूपुर समेत आसपास के कई इलाकों की बिजली आपूर्ति

ठप हो गई। सड़क पर खंभे गिरने से आवागमन भी प्रभावित हुआ। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों

और नौकरी पर जाने वाले लोगों को परेशानी हुई। पार्षद सुनीता भोला ने बताया कि घटना

की सूचना डायल 112 और सिटी थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस को शिकायत देकर चालक के खिलाफ

कार्रवाई की मांग की जाएगी।

वहीं, बिजली विभाग के एसडीओ कार्तिक को भी घटना की सूचना दी

गई। उन्होंने बताया कि खंभे टूटने की जानकारी मिलते ही बिजली निगम की टीम को मौके पर

पहुंची है। सड़क से टूटे खंभे हटाने और बिजली आपूर्ति बहाल करने का काम शुरू कर दिया

गया है। पूरे कालूपुर क्षेत्र की बिजली लाइन प्रभावित हुई है। एसडीओ ने बताया कि स्कॉर्पियो

चालक के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दी जाएगी और उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…