Live VNS

धूमधाम से मनाया गया जगत गुरु श्री गुरु नानक देव का 557वां प्रकाश पर्व

धूमधाम से मनाया गया जगत गुरु श्री गुरु नानक देव का 557वां प्रकाश पर्व

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

फतेहपुर, 24 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मंगलवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में प्रबंधक कमेटी की अगुवाई में जगत गुरु श्री गुरु नानक देव का 557वां प्रकाश पर्व श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर साप्ताहिक पाठ की समाप्ति, कीर्तन दरबार एवं गुरु प्रसाद की सेवा का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में ज्ञानी प्रीतम सिंह ने गुरु नानक देव के जीवन, इतिहास एवं उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गुरु साहिब ने मानवता से प्रेम, समानता, भाईचारे, निःस्वार्थ सेवा के मार्ग पर चलने की लोगों की सेवा का संदेश दिया।

इस अवसर पर जतिंदर पाल सिंह, लाभ सिंह, परमजीत सिंह, परविंदर सिंह, गुरमीत सिंह, नरिंदर सिंह, जसवीर सिंह, सहित बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही ।

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…