अनूपपुर की सड़कों पर मौत का तांडव लगातार जारी, हादसों पर बेअसर यातायात विभाग

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·
अनूपपुर, 26 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में बेलगाम यातायात व्यवस्था और लगातार बढ़ते सड़क हादसों ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खडे कर दिए हैं। दुर्घटनाओं में लगातार हो रही मौतों के बावजूद यातायात व्यवस्था में सुधार नजर नहीं आ रहा है। हालात की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर रत्नाकर झा ने अब खुद मोर्चा संभालते हुए हेलमेट को लेकर सख्ती शुरू कर दी है।
गुरूवार को कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर बिना हेलमेट पहुंचने वालों को समझाइश दी जा रही है, वहीं अधिकारियों-कर्मचारियों को एक सप्ताह की मोहलत देते हुए इसके बाद जुर्माने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जिले में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है, तो यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे यातायात प्रभारी विनोद दुबे की जवाबदेही पर पुलिस अधिक्षक विक्रांत मुराब ने चुप्पी साध रखी है।
यातायात की लचर व्यिवस्थाब के कारण जिले में बढ़ते सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ो में रिकार्ड कायम करने की मिशाल पेश करने वाले यातायात प्रभारी की कार्यप्रणाली ने पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब की नींद उड़ा दी है। बहुभाषी न्यूज एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार से विषेश मुलाकात के दौरान कलेक्टर ने कहा कि लगातार सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जान जाना बेहद निराशाजनक और चिंताजनक है। सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होन कहा कि हेलमेट पहनना केवल चालान से बचने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। वहीं 24 नवम्बर की रात लगभग 11 बजे यातायात के एक कर्मचारी द्वारा ट्रक चालक के साथ मारपीट किये जाने के बाद गुस्साये चालक राजनारायण सिंह गोड़ द्वारा इंदिरा तिराहे के आगे सड़क जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनो ओर वाहनो की लंबी कतार लग गई थी।
दुर्घटनाओं का ग्राफ चौकाने वाले
इन दिनों सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ चौकाने वाला सामने आया है, पिछले वर्ष 2026 में 30 सितंबर तक दुर्घटनाओं की संख्या 310 थी, जिसमें घायलों की संख्या 347 तथा मृतकों की संख्या 141 तक पहुंच रही। वहीं अक्टूबर और नवम्बर दो माह के आंकड़ा देखे तो लगभग 18 लोगो की मौत तथा 25 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके है। जिसमें नवम्बीर माह में 10 मौतो का आंकड़ा पर कर चुका है। लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने वाले जवाबदेह यातायात विभाग की नाकामी को दर्शाता है। पिछले वर्षो के रिकोर्डो के अनुमान में लगभग 40 प्रतिशत घायलो की संख्याह में तथा 19 से अधिक प्रतिशत मृतको की संख्यार में बढ़ोत्तरी हुई है।
खड़े बलकर से टकराया ट्रक, चालक-क्लीनर की मौत
कोतमा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर बुधवार-गुरुवार की रात सड़क किनारे खड़े बलकर से लकड़ी से भरा तेज रफ्तार ट्रक टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक मोहम्मद शाहिद और सहयोगी मोहम्मद सुल्तान की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के निवासी थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों के शव ट्रक के क्षतिग्रस्त केबिन में फंस गए। पुलिस ने कटिंग मशीन और कटर की मदद से शवों को बाहर निकलवाया। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
शाम होते ही खड़े ट्रक से टकराई बाइक, मौके
25 नवम्बर की रात को राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर सड़क किनारे खड़े बलकर से ट्रक टकरा गया, जहां कोतमा पुलिस को चालक और सह चालक का शव तथा ट्रक के हिस्सो को काट-काट कर बाहर निकालना पड़ा। इस पूरी घटना के कुछ ही घंटो बाद कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर शुक्ला ढाबा के पास एक बाइक क्रमांक एमपी 65 जेडसी 1787 सड़क किनारे खड़े ट्रक क्रमांक एमपी 15 एचए 1445 से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार शुभम यादव निवासी कुशियारा फाटक जमुना की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर एंबुलेंस की मदद से युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सड़क दुर्घटना में सेना के जवान सहित दो की मौत, एक घायल
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छुलहा के पास सोमवार 23 नवम्बार की सुबह तेज रफ्तार जीप सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में जीप सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान 36 वर्षीय दीनबंधु विश्वकर्मा, 26 वर्षीय विनीत विश्वकर्मा निवासी लोहारी और 32 वर्षीय मोहम्मद करीम निवासी धनगवां के रूप में हुई है। दीनबंधु और विनीत सगे भाई थे। विनीत सेना में जवान था और दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी लेकर घर लौट रहा था। हादसे में घायल राजू तिवारी को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया गया था।
दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, पत्रकार के साथ एक की मौत
कोतवाली थाना क्षेत्र के भोलगढ़ और पसला के बीच 20 नवम्बथर शुक्रवार-शनिवार की रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में फुनगा निवासी 46 वर्षीय पत्रकार मोहम्मद जावेद ने जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं पसला निवासी 31 वर्षीय संतोष कुमार चौधरी की मौके पर मौत हो गई।
अक्टूबर और नवम्बर माह के और भी है आंकड़े
जानकारी के अनुसार 19 नवम्बर को दो बाइक की टक्कर में 65 वर्षीय हीरामन द्विवेदी एवं 61 वर्षीय रामस्वहरूप द्विवेदी घायल, 17 नवम्बर को कोतमा थाना अंतर्गत खोड़री गांव में दो बाइक की टक्कर में 34 वर्षीय खुमान सिंह, 4 वर्षीय ऋषि सिंह एवं हीरा सिंह गोड़ की मौत के साथ 3 घायल, 12 नवम्बर को राजेन्द्रग्राम थाना अंतर्गत लखौरा गांव में कार और बाइक की टक्कर में 28 वर्षीय मिथलेश वनवासी की मौत, 9 नवम्बर को रामपुर-टघरा गांव के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से 24 वर्षीय सुशील चौरसिया की मौत, अमरकंटक थाना अंतर्गत जामकछार में दो बाइक की भिड़त में 28 वर्षीय सुरेन्द्र सिंह, 13 वर्षीय विनोद सिंह निवासी मिर्चादादर तथा लपटी गांव के 30 वर्षीय संजू यादव एवं 18 वर्षीय विनोद यादव गंभीर रूप से घायल, 4 नवम्बर को थाना भालूमाड़ा अंतर्गत कदमटोला के पास दो बाइक की टक्कर में अधिवक्ता मनोज तिवारी सहित तीन घायल, 29 अक्टूबर को ग्राम बैरीबांध में शिक्षक एवं पुलिस की कार टक्कर में दो घायल, 21 अक्टूबर को जरियारी गांव में कार–मैजिक की टक्कर में 5 घायल तथा बाइक से 2 घायल, 7 अक्टूबर को फुलवारी टोला में पिकअप-बाइक के टकराने से 12वीं के छात्र ललित केवट निवासी हर्री मौत एवं 14 अक्टूंबर को ग्राम पंचायत पाली में सड़क दुर्घटना पर 21 वर्षीय आर्यन केवट, 22 वर्षीय पंकज केवट एवं देववती केवट निवासी ग्राम बकेली की मौत हो चुकी है।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला