Live VNS

रिसाव के चलते रसोई गैस का सिलेंडर फटा, पिता -पुत्र की मौत, मां- बेटे गंभीर रूप से झुलसे

रिसाव के चलते रसोई गैस का सिलेंडर फटा, पिता -पुत्र की मौत, मां- बेटे गंभीर रूप से झुलसे

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

नोएडा, 23 नवंबर (हि.स.)। थाना जेवर क्षेत्र के दयानतपुर गांव में सोमवार की शाम को घर में रखे गैस सिलेंडर में रिसाव होने की वजह से खाना बनाते समय सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इस घटना में पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि मां-बेटे गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि ग्राम दयानत पुर में सोमवार की शाम को घर में रखे गैस सिलेंडर में रिसाव हो गया। इसी बीच घर की महिला खाना बनाने के लिए गई। जैसे ही उन्होंने माचिस जलाया जोर के धमाके के साथ रसोई गैस का सिलेंडर फट गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में वीरपाल (56) पुत्र महिपाल सिंह तथा अभिषेक (24) पुत्र वीरपाल की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि अभिषेक की पत्नी काजल 22 वर्ष तथा उसका बेटा आदित्य 02 वर्ष इस घटना में गंभीर रूप से झुलस गए हैं। उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…