Live VNS

18 नवंबर को बाढ़ बचाव को लेकर होगा मॉक ड्रिल, एनडीआरएफ की टीम भी लेगी भाग

18 नवंबर को बाढ़ बचाव को लेकर होगा मॉक ड्रिल, एनडीआरएफ की टीम भी लेगी भाग

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

कठुआ, 16 नवंबर (हि.स.)। जिला प्रशासन कठुआ की ओर से 13वीं बटालियन राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और संबंधित विभागों के सहयोग से 18 नवंबर को बाढ़ बचाव को लेकर जिला स्तरीय मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। यह अभ्यास सुबह 10 बजे से तहसील कठुआ के उत्तरी गांव में शिव मंदिर के निकट स्थित तालाब पर होगा।

जिला प्रशासन के अनुसार इस अभ्यास का उद्देश्य बाढ़ जैसी आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखना तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह केवल एक पूर्व निर्धारित अभ्यास है इसलिए लोग किसी प्रकार की अफवाह या घबराहट में न आएं और अधिकारियों को सहयोग दें। साथ ही आम जनता से अभ्यास स्थल और तालाब के आसपास निर्धारित सुरक्षा क्षेत्र से दूर रहने की अपील की गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…