Live VNS

जम्मू के गांधी नगर स्थित जम्मू कश्मीर एनसी पर्टी कार्यालय में अब्दुल गनी तेली का गर्मजोशी से स्वागत

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

जम्मू, 17 नवंबर (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अन्य पिछड़ा वर्ग सेल के अध्यक्ष अब्दुल गनी तेली का जम्मू के गांधी नगर स्थित पार्टी कार्यालय में गर्मजोशी और उत्साह के साथ स्वागत किया गया। इस मौके पर विभिन्न जिलों से आए पार्टी नेता, कार्यकर्ता और समर्थक वहां एकत्रित हुए थे।

इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। उन्होंने अब्दुल गनी तेली को बधाई दी और पूरे जम्मू प्रांत में जमीनी स्तर पर नेशनल कॉन्फ्रेंस संगठन को मजबूत करने के अपने संकल्प को दोहराया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्षों, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला का आभार व्यक्त किया जिन्होंने गांधी नगर स्थित पार्टी कार्यालय में ओबीसी सेल के लिए एक समर्पित जगह उपलब्ध कराई है।

उन्होंने कहा कि इस पहल से संगठनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच आपसी तालमेल बेहतर होगा और यह एक ऐसा साझा मंच बनेगा जहां जनता की शिकायतों को सुना जा सकेगा और ओबीसी समुदाय से जुड़े मुद्दों को उठाया जा सकेगा।

पार्टी पदाधिकारियों ने डॉ. फारूक अब्दुल्ला और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में पूरी निष्ठा के साथ काम करने का संकल्प लिया ताकि पार्टी को हर स्तर पर मजबूत किया जा सके और नेशनल कॉन्फ्रेंस की नीतियों और विजन को आगे बढ़ाया जा सके।

इस मौके पर मौजूद लोगों में पूर्व मंत्री और अतिरिक्त महासचिव अजय कुमार सदहोत्रा, जम्मू के प्रांतीय अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता, सुरनकोट के विधायक चौधरी अकरम, पूर्व विधायक बिमला लूथरा, पूर्व विधायक काजी जलाल-उद-दीन, जम्मू के प्रांतीय सचिव अयूब मलिक और प्रदीप बाली, अतिरिक्त प्रवक्ता ठाकुर यशू वर्धन सिंह, जम्मू शहरी के जिला अध्यक्ष चंद्र मोहन शर्मा, वरिष्ठ नेता लक्ष्मी दत्ता, जम्मू पूर्व के ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी चरक ओबीसी सेल के प्रांतीय सचिव निसार अहमद तथा अनीतुल्लाह, ठाकुर दास, आशा मेहरा, डी.डी. मेहरा, दीपक कुमार, प्रेम कुमार, मो. मुश्ताक और मो. मकबूल शामिल थे। पार्टी के कई अन्य पदाधिकारी और ओबीसी सेल के सदस्य भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए और पूरे जम्मू प्रांत में नेशनल कॉन्फ्रेंस के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने का संकल्प लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…