Live VNS

राजगढ़ः तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत

राजगढ़ः तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

राजगढ़, 13 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के लीमाचौहान थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सिमरोल-पाडरी रोड पर गिट्टी से भरे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 42 वर्षीय किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार ग्राम सिमरोल निवासी गोपालसिंह (42) पुत्र अर्जुनसिंह राजपूत शुक्रवार को बाइक से भ्याना स्थित अपने खेत में खाद डालने जा रहे थे। इसी दौरान सिमरोल-पाडरी रोड पर गिट्टी से भरे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गोपालसिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घायल किसान को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे में किसान की मौत से परिवार और गांव में शोक का माहौल है। पुलिस फरार डंपर चालक की तलाश करने के साथ दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…