Live VNS

आमने सामने टकराईं दाे मोटर साइकिलें, किशोर की मौत

आमने सामने टकराईं दाे मोटर साइकिलें, किशोर की मौत

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

सुलतानपुर, 13 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र में सैतापुर सराय के पास दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। उसके साथ बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

रघुनाथपुर गांव के रहने वाले गौरव यादव, पिता विजय यादव, और सचिन यादव, पिता कन्हैया लाल यादव, लंभुआ बाजार आए थे। शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। बाबा जनवारीनाथ धाम के मुख्य गेट के पास उनकी बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई।

टक्कर में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने गौरव (16) को मृत घोषित कर दिया। सचिन की हालत गंभीर होने पर उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था और बाइक गौरव चला रहा था।

प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने शुक्रवार को बताया कि हादसे में एक युवक की मौत की जानकारी मिली है। पुलिस को अभी लिखित शिकायत नहीं मिली है। दूसरी बाइक के सवार का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

गौरव के पिता विजय यादव हैदराबाद में ट्रक चलाते हैं। घर पर गौरव अपनी मां और भाई-बहन के साथ रहता था। परिवार में चांदनी यादव करीब 20 साल की और सौरभ करीब 18 साल का है। गौरव तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। हादसे की जानकारी उसके पिता को फोन पर दी गई।

हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…