Live VNS

जींद: युवती का यौन शोषण करने पर पूर्व मंगेतर पर मामला दर्ज

जींद: युवती का यौन शोषण करने पर पूर्व मंगेतर पर मामला दर्ज

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

जींद, 16 नवंबर (हि.स.)। महिला थाना पुलिस ने रिश्ता तय होने के बाद युवती का यौन शोषण करने तथा रिश्ता टूटने पर युवती पर अश्लील वीडियो तथा फोटो से ब्लैकमेल करने पर एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस प्रवक्ता ने साेमवार काे बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जुलाना थाना इलाके की एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ समय पूर्व उसका रिश्ता गांव घोघडिया निवासी सतीश के साथ तय हुआ था। जिसके बाद उनकी आपस में बातें होने लगी। सतीश उसे बातचीत के बहाने अपने साथ ले गया और उसकी मर्जी के खिलाफ दुष्कर्म किया। आरोपित ने उसकी अश्लील वीडियो तथा फोटो भी बना ली। किसी कारणवश उनका रिश्ता टूट गया। आरोपित सतीश ने वीडियो तथा वायरल करने की धमकी देकर उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया। जब भी वह आरोपित की बात मानने से इनकार करती तो आरोपित वीडियो तथा फोटो सार्वजनिक करने की धमकी देता। महिला थाना पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर आरोपित सतीश के खिलाफ दुष्कर्म करने, धमकी देने समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार को जानकारी देते हुए महिला थाना प्रभारी पूजा ने बताया कि पीडि़ता ने आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…