मंदिर के दान पेटी को चोरी करने वाला आरोपित गिरफ्तार

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·
काेंड़ागांव, 12 नवंबर (हि.स.)। जिले के थाना फरसगांव पुलिस द्वारा मंदिर के दान पेटी को चोरी करने वाले एक आरोपित हरेन्द्र गुप्ता को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित के कब्जे से एक नग मोबाईल, नगदी रकम 500 रूपये, एक नग लोहे का रॉड, एक नग आरी ब्लेड जप्त किया गया है। आरोपित हरेन्द्र गुप्ता निवासी काेंड़ागांव नहरपारा को गिरफ्तारी करने का पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से आज गुरूवार को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
फरसगांव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित जगदेव मरकाम (उम्र 27 वर्ष) निवासी छिंदली ने 08 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराया कि 07 अक्टूबर को गायत्री मंदिर का चैनल गेट को ताला लगाकर मंदिर के बगल के हाल में सोया था। 08 अक्टूबर को सुबह करीबन 04 बजे गायत्री मंदिर पीठ मंदिर में पूजा करने गया तो देखा कि गायत्री मंदिर का बाहर चैनल गेट का ताला टूटा हुआ था। मंदिर अंदर जाकर देखे तो मंदिर का दान पेटी गायब था, दान पेटी में सभवतः 40 हजार रहा होगा। उसके बाद पता चला कि हनुमान मंदिर फरसगावं में भी चोरी हुआ है। पता चलने से वहां साथ में जाकर देखे तो वहां मंदिर का चैनल गेट को सरका कर अंदर घुसकर मंदिर अंदर रखे दान पेटी का ताला तोड़कर करीबन 03 हजार रूपये निकाल कर ले गया था।
पीड़ित के रिपोर्ट पर अपराध कमांक 131/2026 धारा, 305 (ए), 331 (4) बीएनएस. पंजीबद्ध किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक साहू के द्वारा विशेष टीम गठित कर मुखबिर सूचना के आधार आरोपित हरेन्द्र गुप्ता पिता दिनेश गुप्ता उम्र 21 वर्ष निवासी नहर पारा कोण्डागांव को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर 08 अक्टूबर के रात्रि 1, 2 में गायत्री शक्तिपीठ मंदिर फरसगांव के चैनल गेट में लगे ताला को तोड़ कर मंदिर के अंदर घुस कर दान पेटी को चोरी कर फरसगांव स्टेडियम ग्राउण्ड के पास पैसा को निकाल कर दान पेटी को झाड के पास फेंकना बताया। उसके बाद हनुमान मंदिर फरसगांव के चैनल गेट को सरकाकर दान पेटी के ताला को तोड़ कर पैसा चोरी कर बाहर निकाला बताया। दोबारा चोरी करने के नियत फरसगांव आना बताया जिनके कब्जे से एक मोबाइल, 500 रूपये नगद, शाक्तिपीठ मंदिर के दानपेटी, एक लोहे का रॉड, आरी ब्लेड को स्टेडियम ग्राउण्ड के बरामद कराया। जिसे मुताबिक जब्ती पत्रक जब्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक आलोक साहू, प्रशिक्षू उप निरीक्षक संदीप सिंह, सउनि. भोजराज भास्कर प्रधान आरक्षक गोविंद सोम, आरक्षक अर्जुन बघेल, मनोज वट्टी का योगदान रहा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे