Live VNS

घाटों के साथ गंगा पार की रेती भी बनेगी दीपों का महासागर, 11 सेक्टरों में सजेगा दीपोत्सव

घाटों के साथ गंगा पार की रेती भी बनेगी दीपों का महासागर, 11 सेक्टरों में सजेगा दीपोत्सव

BK Pathak ·

हर सेक्टर में 500 से 600 लोग संभाल रहे व्यवस्था, लाखों दीयों में तेल-बाती डालने का काम पूरा, अब बस दीप प्रज्वलन का इंतजार

वाराणसी। देव दीपावली पर इस बार काशी के गंगा घाटों की जगमगाहट ही नहीं, गंगा पार की रेती भी अद्भुत रोशनी से नहाएगी। 84 घाटों के साथ गंगा की दूसरी ओर दूर तक फैले रेतीले इलाके में भी लाखों दीये सजाकर भव्य दीपोत्सव की तैयारी की गई है। गंगा की लहरों के पार रेत पर सजे दीपों का नजारा श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए खास आकर्षण बनने जा रहा है।

दीपोत्सव की भव्यता और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए पूरे रेतीले क्षेत्र को 11 सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर के अंतर्गत कई सब-ब्लॉक बनाए गए हैं, ताकि दीप सजाने से लेकर प्रज्वलन तक की पूरी प्रक्रिया व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। हर सेक्टर में करीब 500 से 600 लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रेती पर लाखों दीये सजाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। दीयों में तेल भरने और बाती लगाने की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। अब इन दीयों को एक साथ रोशन करने का इंतजार है। जैसे ही दीप प्रज्वलित होंगे, गंगा के एक ओर जगमगाते घाट और दूसरी ओर रोशनी से सजी रेती मिलकर ऐसा विहंगम दृश्य प्रस्तुत करेंगे, जो देव दीपावली की भव्यता में चार चांद लगा देगा।

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…