Live VNS

दिल्ली भाजपा कोर ग्रुप की घोषणा, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत 12 सदस्य, 3 विशेष आमंत्रित

दिल्ली भाजपा कोर ग्रुप की घोषणा, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत 12 सदस्य, 3 विशेष आमंत्रित

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

नई दिल्ली, 28 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली प्रदेश इकाई के कोर ग्रुप की शनिवार को घोषणा कर दी। कोर ग्रुप में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत 12 नेताओं को सदस्य और 3 नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा इस कोर ग्रुप के अध्यक्ष हैं।

भाजपा के मुताबिक इस कोर ग्रुप को दिल्ली में पार्टी की रणनीति, संगठन विस्तार और सरकार एवं संगठन के बीच समन्वय की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोर ग्रुप में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन राणा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन, पंजाब के प्रदेश सह-प्रभारी वीरेंद्र सचदेवा, राष्ट्रीय मंत्री जयप्रकाश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, दिल्ली के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, विधायक सतीश उपाध्याय, अरविंदर सिंह लवली को सदस्य बनाया गया है।

विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में प्रदेश प्रभारी डॉ. विनय सहस्रबुद्धे, प्रदेश सह-प्रभारी जे. सेरिंग नामग्याल और प्रदेश सह-प्रभारी दर्शना जारदोष को शामिल किया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार यह कोर ग्रुप दिल्ली में आगामी कार्यक्रमों, संगठनात्मक फैसलों और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…