आरोहन फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड को आईपीओ के लिए सेबी की मिली मंजूरी

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·
नई दिल्ली, 20 नवंबर (हि.स.)। कोलकाता स्थित आरोहन फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड को शेयर बाजार में अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को लाने के लिए पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) से मंजूरी मिल गई है।
पूंजी बाजार नियामक से शुक्रवार को मिली जानकारी के मुताबिक सेबी ने कोलकाता स्थित आरोहन फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के आईपीओ प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी दे दी है। इससे कंपनी को अपने आईपीओ के जरिए फंड जुटाने का रास्ता साफ हो गया है। कंपनी ने 15 मई सेबी के समक्ष अपने आईपीओ के दस्तावेज जमा किए थे।
कोलकाता स्थित आरोहन फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के 10 रुपये अंकित मूल्य (फेस वैल्यू) वाले इस आईपीओ में 600 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए जा रहे हैं। इसके साथ ही इसमें मौजूदा निवेशकों द्वारा 40,437,529 शेयरों की बिक्री (ऑफर-फॉर-सेल) भी शामिल है।
कंपनी के दस्तावेज के मुताबिक डैम कैपिटल एडवाइजर्स लिमिटेड, मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स लिमिटेड और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड 'बुक रनिंग लीड मैनेजर' हैं, और एमयूएफजी इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इस ऑफर का रजिस्ट्रार है।
उल्लेखनीय है कि आरोहन फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड एक टेक्नोलॉजी आधारित नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल-माइक्रोफाइनेंस इंस्टीट्यूशन (एनबीएफसी-एमएफआई) कंपनी है। ये कंपनी भारत के ग्रामीण और अर्धशहरी क्षेत्रों में उन ग्राहकों को आय उत्पन्न करने वाले ऋण (लोन) और कई तरह के वित्तीय व गैर-वित्तीय उत्पाद प्रदान करती है, जिनकी औपचारिक वित्तीय सेवाओं तक पहुंच बहुत कम है या बिल्कुल नहीं है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर