Live VNS

सोशल मीडिया पर अवैध हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार,हथियार और बाइक बरामद

सोशल मीडिया पर अवैध हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार,हथियार और बाइक बरामद

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

अररिया 12 नवम्बर(हि.स.)।

जिले की भरगामा थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ वीडियो वायरल करने के आरोप में मो. हुसैन को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल जब्त की।

प्रभारी थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि पुलिस को सोशल मीडिया पर एक युवक का हथियार दिखाते हुए वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और युवक की पहचान की।पुलिस ने नया भरगामा निवासी मो. तैमूर के बेटे मो. हुसैन को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से देसी कट्टा और जिंदा कारतूस मिला। पुलिस ने वीडियो से जुड़ा मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल भी जब्त की।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…