Live VNS

असमिया फिल्म ‘अदृश्य’ का प्रीमियर शो आयोजित, कल सिनेमाघरों में होगी रिलीज

असमिया फिल्म ‘अदृश्य’ का प्रीमियर शो आयोजित, कल सिनेमाघरों में होगी रिलीज

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

गुवाहाटी, 19 नवंबर (हि.स.)। नई असमिया फिल्म ‘अदृश्य’ का प्रीमियर शो आयोजित किया गया। समुज्ज्वल कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों और असमिया फिल्म जगत में उत्साह देखा जा रहा है।

फिल्म में लोकप्रिय अभिनेता जतिन बोरा, तपन दास और प्रियम पल्लवी सहित कई जाने-माने कलाकारों ने अभिनय किया है। प्रीमियर शो के दौरान फिल्म से जुड़े कलाकारों और फिल्म प्रेमियों के बीच खास उत्साह देखने को मिला।

निर्देशक समुज्ज्वल कश्यप की इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। ‘अदृश्य’ 20 नवंबर को राज्य के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में लोकप्रिय कलाकारों की मौजूदगी से इसे लेकर दर्शकों की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…