Live VNS

दिव्यांगजनों को 12 नवंबर को वितरित किए जाएंगे सहायक उपकरण

दिव्यांगजनों को 12 नवंबर को वितरित किए जाएंगे सहायक उपकरण

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

गोरखपुर, 11 नवंबर (हि.स.)। सीआरसी एवं एलिम्को गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में तथा गुरुकृपा संस्थान के संयोजन में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार, 12 नवंबर 2026 को प्रातः 11 बजे खजनी क्षेत्र के भैंसाबाजार स्थित बदरा ग्राम में किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि विगत 03 सितंबर 2026 को सुप्रसिद्ध समाजसेवी स्वर्गीय रामसजीले त्रिपाठी की 23वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बदरा ग्राम में दिव्यांगजन उपकरण ट्राइ साइकिल, व्हील चेयर, बैटरी रिक्शा, वैशाखी, छणी, कान की मशीन, कमर का बेल्ट, स्पेशल गद्दी कमर दर्द इत्यादि उपकरण वितरण हेतु परीक्षण एवं चयन शिविर आयोजित किया गया था। उक्त शिविर में 50 से अधिक दिव्यांगजनों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण वितरण के लिए चयनित किया गया था। इसी क्रम में चयनित लाभार्थियों को अब उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।

कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने, उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाने तथा समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयासों को गति देना है।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आयोजक एवं भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय मंत्री (गोरखपुर क्षेत्र) बृजेश राम त्रिपाठी ने बुधवार काे बताया कि दिव्यांगजनों की सेवा और उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना सामाजिक दायित्व है। गुरुकृपा संस्थान इस दिशा में निरंतर सेवा कार्यों के माध्यम से अपनी सहभागिता निभा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…