Live VNS

सड़क हादसे में मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान  घायल

सड़क हादसे में मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान  घायल

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

अयोध्या, 16 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में अयाेध्या जिले के मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान सड़क हादसे का शिकार हो गए। घायल हाेने पर विधायक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी पर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. गौरव ग्रोवर ने जिला अस्पताल में पहुंच कर उनका हालचाल लिया।

एसएसपी ने बताया कि थाना पूराकलंदर के रानी बाजार भँभवा चौराहे के पास साेमवार की रात ओवरटेक करते समय बाईं तरफ से ट्रेलर ने विधायक की कार में टक्कर मार दी, जिसमें उनके सिर पर चोट आई है। घटना के वक्त विधायक आगे बैठे थे। हादसे में उनके साथ चल रहे तीन पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद ट्रेलर ड्राइवर को घटनास्थल से करीब 15 किमी दूर उसे पकड़ कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।---------------------

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…