Live VNS

धुरगुड़ा में 16 एवं 17 नवम्बर को होगा बस्तर ओलम्पिक खण्डस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन

धुरगुड़ा में 16 एवं 17 नवम्बर को होगा बस्तर ओलम्पिक खण्डस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

जगदलपुर, 14 नवंबर (हि.स.)। जिले के जगदलपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत धुरगुड़ा स्थित खेल मैदान धुरगुड़ा में 16 एवं 17 नवम्बर को बस्तर ओलम्पिक खण्ड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

इस प्रतियोगिता में मुख्य रूप से एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, कराटे, कबड्डी, खो-खो, व्हॉलीबाल व रस्साकस्सी में से 09 विधाओं पर विकासखंड स्तरीय स्पर्धा कराया जा रहा है और शेष 02 विधा हॉकी एवं वेटलिफ्टिंग की प्रतियोगिता जिला स्तर पर आयोजित की जाएगी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जगदलपुर श्री बीरेन्द्र बहादुर ने बताया कि जगदलपुर जनपद पंचायत में खण्ड स्तरीय बस्तर ओलम्पिक के तहत बैडमिंटन एवं कराटे विधा की स्पर्धा इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम जगदलपुर में होगी तथा तीरंदाजी विधा की स्पर्धा क्रीड़ा परिसर धरमपुरा में होगी और शेष सभी विधाओं की स्पर्धा खेल मैदान धुरगुड़ा में संपन्न होगी। उक्त संबंधित स्थानों पर प्रतिभागी एवं आम नागरिक उपस्थित होकर खंड स्तरीय बस्तर ओलम्पिक में सहभागिता निभा सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…