Live VNS

उधमपुर के पंचारी में भालू ने पांच लोगों को किया घायल

उधमपुर के पंचारी में भालू ने पांच लोगों को किया घायल

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

उधमपुर, 27 नवंबर (हि.स.)। शुक्रवार को उधमपुर जिले के पंचारी इलाके में भालू के हमले में कम से कम पांच लोग घायल हो गए।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह दरंग बकल में हुई। घायलों को पहले पंचारी अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें आगे के इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज उधमपुर रेफर कर दिया गया। इस बीच प्रशासन ने घटना का संज्ञान लिया है जबकि स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…