Live VNS

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पूर्व मंत्री डॉ. जसवंत सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पूर्व मंत्री डॉ. जसवंत सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

अलवर, 15 नवंबर (हि.स.)। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने शनिवार को अलवर पहुंचकर बहरोड़ विधायक एवं पूर्व मंत्री दिवंगत डॉ. जसवंत सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों ने दिवंगत नेता के आवास पर पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस दौरान पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया भी मौजूद रहे। लोकसभा अध्यक्ष बिरला और मंत्री खींवसर ने डॉ. यादव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को याद किया और परिजनों को ढांढस बंधाया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा, रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह, पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंघल और मंगलराम कोली सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने भी दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। सभी ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत डॉ. जसवंत सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की।

हिन्दुस्थान समाचार / मनीष कुमार

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…