Live VNS

आदिवासी वीरों के शौर्य को नमन करने का अवसर है जनजातीय गौरव दिवस : विनोद तावड़े

आदिवासी वीरों के शौर्य को नमन करने का अवसर है जनजातीय गौरव दिवस : विनोद तावड़े

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

लखनऊ, 15 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश के प्रभारी विनोद तावड़े ने रविवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर लखनऊ स्थित प्रदेश मुख्यालय में पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। तावड़े ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि जनजातीय गौरव दिवस हमारे आदिवासी वीरों के शौर्य, बलिदान और योगदान को स्मरण कर नमन करने का अवसर है। आदिवासी आकाश के गर्वीले धूमकेतु, धरती आबा भगवान उनका अदम्य साहस, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव हम सभी को प्रेरित करता रहेगा।

वहीं भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए प्रदेशवासियों को जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएँ दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अपने संघर्ष और अदम्य साहस से जनजातीय समाज में स्वाभिमान एवं अधिकारों की चेतना जगाई। मातृभूमि, संस्कृति और समाज के सम्मान की रक्षा के लिए उनका समर्पण सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…