अमरनाथ यात्रा के मुद्दे पर भाजपा की पत्रकारवार्ता, महबूबा मुफ्ती और तारिगामी पर राजनीति करने का आरोप

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·
जम्मू,, 25 नवंबर (हि.स.)।
पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा के मुद्दे को लेकर जम्मू-कश्मीर भाजपा की ओर से पत्रकारवार्ता की । भाजपा ने पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती और माकपा नेता मोहम्मद यूसुफ तारिगामी पर अमरनाथ यात्रा के मुद्दे को एक बार फिर राजनीतिक रंग देने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।
इस पत्रकारवार्ता को जम्मू-कश्मीर भाजपा के प्रवक्ता डॉ. अभिजीत जसरोटिया और एडवोकेट पूर्णिमा शर्मा ने संबोधित किया। दोनों प्रवक्ता ने अमरनाथ यात्रा से जुड़े विवाद पर पार्टी का पक्ष रखा। फिलहाल इन आरोपों पर महबूबा मुफ्ती और तारिगामी की प्रतिक्रिया उपलब्ध नहीं है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता