भाजपा ने हिमाचल के 66 विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त किए प्रभारी

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·
शिमला, 20 नवंबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश में संगठन को सक्रिय करने और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की तैयारियों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सभी 66 विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारियों की नियुक्ति की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दी है। प्रदेश भाजपा कार्यालय की ओर से शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्रवार प्रभारियों की सूची जारी की गई। नवनियुक्त प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के समन्वय का काम संभालेंगे।
चंबा, कांगड़ा और कुल्लू क्षेत्र में इन्हें मिली जिम्मेदारी
जारी सूची के अनुसार चंबा जिले के चुराह में दिनेश शर्मा, भरमौर में चंद्र लाल ठाकुर, चंबा में दिव्य चक्षु, डलहौजी में विनोद ठाकुर और भटियात में सुभाष उपाध्यक्ष को प्रभारी बनाया गया है। नूरपुर जिले के नूरपुर में जगदेव ठाकुर, इंदौरा में अभिजीत जम्बाल, फतेहपुर में प्रदीप शर्मा और जवाली में पंकज शर्मा हैप्पी को जिम्मेदारी दी गई है।
देहरा जिले के देहरा में अभिषेक पाधा, जसवां प्रागपुर में सुशील कालिया और ज्वालामुखी में अचल पठानिया को प्रभारी नियुक्त किया गया है। पालमपुर जिले के जयसिंहपुर में अरविंद शर्मा, सुलह में अभिमन्यु भट्ट, बैजनाथ में नवीन कटोच और पालमपुर में संजीव ठाकुर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांगड़ा जिले के कांगड़ा में राकेश शर्मा, नगरोटा में विशाल नेहरिया, शाहपुर में संजय शर्मा और धर्मशाला में देवेंद्र कोहली प्रभारी होंगे।
कुल्लू जिले के कुल्लू में अखिलेश कपूर, मनाली में राहुल सोलंकी, बंजार में जोगिंद्र शुक्ला और आनी में हेतराम ठाकुर को नियुक्त किया गया है।
मंडी, हमीरपुर और ऊना में भी विधानसभा प्रभारी नियुक्त
सुंदरनगर जिले के करसोग में सोहन सिंह ठाकुर, सुंदरनगर में राजेंद्र भुट्टो, नाचन में चेत राम, धर्मपुर में प्रताप ठाकुर और सरकाघाट में प्रताप सिंह को प्रभारी बनाया गया है। मंडी जिले के सिराज में मनीष कपूर, द्रंग में कमल राणा, जोगिंद्रनगर में संजय ठाकुर, मंडी में पाल वर्मा और बल्ह में रणवीर सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।
हमीरपुर जिले के भोरंज में सुशील ठाकुर, हमीरपुर में पवन शर्मा, सुजानपुर में अनिल ठाकुर, नादौन में अजय शर्मा और बड़सर में हुकम सिंह बैंस को प्रभारी नियुक्त किया गया है। ऊना जिले के चिंतपूर्णी में सुशील कालिया, गगरेट में धर्मेंद्र राणा, ऊना में विश्वजीत पटियाल, कुटलैहड़ में शम्भू गोस्वामी और हरोली में मनोहर कुमार को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बिलासपुर जिले के झंडूता में स्वतंत्र सांख्यान, घुमारवीं में बाल कृष्ण ठाकुर, बिलासपुर में नवीन शर्मा और श्री नैना देवी जी में राकेश गौतम को प्रभारी बनाया गया है।
सोलन, सिरमौर और शिमला क्षेत्र के प्रभारियों के नाम भी घोषित
सोलन जिले के अर्की में रविंद्र परिहार, नालागढ़ में नरेंद्र ठाकुर, दून में सुरेंद्र ठाकुर, सोलन में ओ.पी. गांधी और कसौली में संजीव टिंका को जिम्मेदारी दी गई है। सिरमौर जिले के पच्छाद में रणवीर सिंह, नाहन में सुरेंद्र हिन्दुस्तानी, श्री रेणुका जी में साकेश शर्मा, पांवटा साहिब में रामेश्वर शर्मा और शिलाई में पवन चौधरी को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
महासू जिले के चौपाल में बलदेव राणा, ठियोग में राजेश भाटिया, जुब्बल कोटखाई में विजय गुप्ता, रोहड़ू में हरिचंद डोगरा और रामपुर में उमेश शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिमला जिले के कुसुम्पटी में सतप्रकाश मानक, शिमला में प्यार सिंह कंवर और शिमला ग्रामीण में नरेश चौहान को विधानसभा प्रभारी बनाया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा