Live VNS

दस साल की मेहनत की परीक्षा है 2027 का विधानसभा चुनाव : अनिल दीक्षित

दस साल की मेहनत की परीक्षा है 2027 का विधानसभा चुनाव : अनिल दीक्षित

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

कानपुर, 19 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा कानपुर उत्तर की परिचयात्मक बैठक गुरुवार को पनकी स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में मोर्चा अध्यक्ष अरविंद गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोज राजपूत उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने मोर्चा के सभी पदाधिकारियों से आगामी तीन महीने संगठन को समर्पित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव हम सभी के दस वर्षों के संगठनात्मक परिश्रम की परीक्षा है। उन्होंने विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान में पूरी ऊर्जा और सक्रियता के साथ जुटकर नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की अपील की।

विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोज राजपूत ने भी बैठक को संबोधित करते हुए संगठनात्मक कार्यों और मोर्चा की भूमिका पर अपने विचार रखे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने मोर्चा के सभी पदाधिकारियों को प्रत्येक दिन 5 परिवारों से संपर्क व संवाद कर के उन परिवार के मुखिया का नाम और नंबर नोट कर लाने का लक्ष्य दिया। बैठक में पिछड़ा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय महामंत्री जितेंद्र विश्वकर्मा राजू, रामप्रसाद कनौजिया, विनोद पाल, शिवपूजन सविता, पीयूष आनंद, मनोज प्रधान, अंकित सैनी, दिव्यांशु शर्मा, सूरज पाल, स्वामीनाथ गिरी, शिव बरन आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…