Live VNS

पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने किया भोपालपटनम में भाजपा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने किया भोपालपटनम में भाजपा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

बीजापुर, 19 नवंबर (हि.स.)। भोपालपटनम नगर पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में गुरूवार काे भोपालपटनम मंडल में भाजपा के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने किया गया।

इस अवसर पर मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी नगर पंचायत चुनाव की रणनीति, संगठन की मजबूती और भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में नेताओं ने चुनाव में पूरी एकजुटता के साथ मैदान में उतरने और भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री फूलचंद गागड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं नगर पंचायत भोपालपटनम की सह प्रभारी श्रीमती जानकी कोरसा, जिला पंचायत सदस्य शकरैया मंडावी, महिला मोर्चा नेत्री माया झाड़ी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष हरिहर साहनी, मंडल अध्यक्ष नरसिंह रेड्डी, मंडल महामंत्री अरुण भगत एवं गिरिजा शंकर तामड़ी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…