Live VNS

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने शहर के विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने शहर के विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

जगदलपुर, 17 नवंबर (हि.स.)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने मंगलवार को शहर के विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।

उन्हाेने सर्वप्रथम विश्वविद्यालय परिसर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर का निरीक्षण किया। शहर के धरमपुरा में विश्वविद्यालय परिसर में 11 करोड़ की लागत से आधुनिक रूप से बस्तर के युवाओं के लिए नालंदा परिसर का निर्माण कार्य किया जा रहा है। नालंदा परिसर के निमार्ण कार्य का निरीक्षण किया साथ ही चल रहे कार्यो का संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेकर नालंदा परिसर का निर्माण तय समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया।

किरण देव ने कहा कि जगदलपुर शहर में आधुनिक रूप से 11 करोड़ की लागत से नालंदा परिसर का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसमें हमारे बस्तर के युवाओं को बेहतर माहौल में प्रतियोगी परीक्षाओं के तैयारी के लिए उपयुक्त परिसर उपलब्ध होगा। हमारे युवा वर्तमान के आधुनिक, डिजिटल शिक्षा, शांत अध्ययन वातावरण के बीच अपने भविष्य की कहानी गढ़ सकेंगे। जिसमे एक साथ 500 विधार्थी बैठकर पढ़ाई कर सकते हैं। बस्तर के युवाओं को नालंदा परिसर के माध्यम से बेहतर एवं आधुनिक शिक्षा के रूप में उपयुक्त परिसर उपलब्ध होगा। नालंदा परिसर में आधुनिक लाईब्रेरी, आधुनिक स्टेडी जोन,बुक्स , गार्डन, कैफेटेरिया, फ्री वाई फाई एवं सुविधा हमारे बस्तर के युवाओं को मिलेगा।

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने धरमपुरा पीजी कालेज परिसर में निर्माणाधीन ऑडिटोरियम लागत 11 करोड़ 76 लाख रुपए से कार्य किया जा रहा है जिसका निरीक्षण कर निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। ऑडिटोरियम निर्माण से शहर में रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

वहीं पीजी कालेज परिसर में निर्माणाधीन 10 स्मार्ट क्लास रूम निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। कालेज परिसर में लागत 02 करोड़ 68 लाख रुपए से सर्वसुविधा युक्त स्मार्ट क्लास रूम का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसका निर्माण कार्य लगातार तेजी गति से चल रहा है।

तत्पश्चात किरण देव ने पल्ली नाका चौक से अग्रेसन चौक तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण, डिवाइडर सहित लाइट निमार्ण कार्यो का संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर निर्माण कार्य में तेजी लाकर जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। वहीं बस्तर विश्वविद्यालय परिसर में प्रशासनिक भवन एवं एकादमिक भवन का कार्य की प्रगति का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।

इस दौरान निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, पीडब्ल्यूडी सभापति निर्मल पानीग्राही, पीएचई सभापति सुरेश गुप्ता, पार्षद नरसिंह राव, आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, पीडब्ल्यूडी विभाग कार्यपालन अभियंता भावेश सिंह,उप अभियंता नितेश जायसवाल,दीपांशु देवांगन,दिलीप मरकाम, एवं आरेद्र सिंह, रितेश सिन्हा, एवं अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…