Live VNS

बबूल पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला 35 वर्षीय युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

बबूल पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला 35 वर्षीय युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

कोरबा, 19 नवंबर (हि. स.)। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जेंजरा बाइपास स्थित हरिकृष्णा हॉस्पिटल के पीछे आज गुरुवार दोपहर एक युवक का शव बबूल के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला है। मृतक की पहचान शिवचरण साहू (35 वर्ष) निवासी ढेलवाडीह के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही कटघोरा थाना प्रभारी राजेश तिवारी और एएसआई राजेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच और आवश्यक कार्रवाई के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

हिन्दुस्थान समाचार/हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…