नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार बना उद्यमिता का नया केंद्र, सक्रिय कंपनियों की संख्या 58 हजार के पार: उमेश सिंह कुशवाहा

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·
पटना, 27 नवंबर (हि.स.)। जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने प्रतिष्ठित वित्तीय संस्था एक्सिस कैपिटल की हालिया आर्थिक रिपोर्ट पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार में सक्रिय कंपनियों की बढ़़ती संख्या राज्य की बदलती आर्थिक तस्वीर और उद्यमिता के विस्तार का परिचायक है। यह पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व, सुशासन और विकासोन्मुख नीतियों का प्रतिफल है। उनके नेतृत्व में बिहार ने आधारभूत संरचना, निवेश और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।
जदयू प्रदेश अध्यक्ष कुशवाहा ने शुक्रवार काे बयान जारी कर कहा कि एक्सिस कैपिटल की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2015 से 2026 के बीच बिहार में सक्रिय कंपनियों की संख्या में 15 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (ब्।ळत्) दर्ज की गई है। जून 2026 तक राज्य में सक्रिय कंपनियों की संख्या बढ़कर 58,117 हो गई है। यह आंकड़ा बिहार की बदलती आर्थिक परिस्थितियों, बढ़़ते कारोबारी विश्वास और उद्यमिता के विस्तार का महत्वपूर्ण संकेत है।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में कानून का राज स्थापित हुआ, सड़़क, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं का व्यापक विस्तार हुआ तथा उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया गया। इन सकारात्मक बदलावों ने निवेशकों का भरोसा बढ़़ाया है और राज्य में व्यवसाय एवं उद्यम स्थापित करने की संभावनाओं को नई गति दी है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि बिहार में निवेश, नवाचार और औद्योगिक विकास को बढ़़ावा देने के लिए लगातार प्रभावी पहल की गई हैं। राज्य की स्टार्टअप नीति, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना और सिंगल विंडो क्लीयरेंस जैसी व्यवस्थाओं ने छोटे-बड़़े उद्यमियों को प्रोत्साहित करने तथा निवेश की प्रक्रियाओं को सरल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चैधरी के नेतृत्व में वर्तमान एनडीए सरकार नीतीश माॅडल को आगे बढ़़ाते हुए बिहार के विकास को नई गति दे रही है।
उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में बिहार निवेश, उद्योग और रोजगार सृजन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करेगा। एक्सिस कैपिटल की रिपोर्ट के ये आंकड़े इस बात की पुष्टि करते हैं कि सुशासन, बेहतर आधारभूत संरचना और उद्योग-अनुकूल नीतियों के बल पर बिहार समृद्धि एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़़ रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी