Live VNS

जयपुर की बिगड़ती हवा पर केयर हेल्थ इंश्योरेंस की एडवाइजरी

जयपुर की बिगड़ती हवा पर केयर हेल्थ इंश्योरेंस की एडवाइजरी

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

जयपुर, 21 नवंबर (हि.स.)। शहर में वायु गुणवत्ता लगातार खराब होने के बीच केयर हेल्थ इंश्योरेंस ने सार्वजनिक स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी कर नागरिकों से सर्दियों में वायु प्रदूषण से बचाव के लिए एहतियाती उपाय अपनाने की अपील की है। कंपनी के अनुसार दीवाली के बाद जयपुर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बढ़कर 313 तक पहुंच गया था, जिससे शहर बहुत खराब श्रेणी में आ गया था। इस महीने हवा की गुणवत्ता फिर खराब श्रेणी में पहुंच गई है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि सर्दियों में ठंडी और शांत रातों के कारण प्रदूषक तत्व वातावरण में अधिक समय तक बने रह सकते हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है।

केयर हेल्थ इंश्योरेंस के कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य व्यवसाय अधिकारी मनीष डोडेजा ने कहा कि भारत में वायु प्रदूषण सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए लगातार चुनौती बनता जा रहा है। इसका असर केवल श्वसन तंत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि हृदय स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। इसके कारण स्वास्थ्य देखभाल पर होने वाला खर्च भी बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण से जुड़े जोखिमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना जरूरी है। इससे परिवार अपने स्वास्थ्य को लेकर सही निर्णय ले सकेंगे और अचानक होने वाले इलाज के खर्चों के लिए भी बेहतर तैयारी कर पाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…