Live VNS

सीईओ ने तीन स्कूलों का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गतिविधियों और निर्माण कार्यों का लिया जायजा

सीईओ ने तीन स्कूलों का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गतिविधियों और निर्माण कार्यों का लिया जायजा

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

कठुआ, 24 नवंबर (हि.स.)। सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता और बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मुख्य शिक्षा अधिकारी सीईओ कठुआ केवल कृष्ण ने विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों और विकास कार्यों की समीक्षा की।

इस दौरान सीईओ ने हाई स्कूल उच्चा पिंड, मिडिल स्कूल उच्चा पिंड तथा हायर सेकेंडरी स्कूल नगरी परोल का दौरा किया। उन्होंने स्कूलों में चल रही कक्षाओं का निरीक्षण किया और शिक्षण कार्यों की समीक्षा करते हुए विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाए जा रहे शैक्षणिक माहौल का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने स्कूल परिसरों में चल रहे निर्माण कार्यों और बुनियादी ढांचे के विकास की प्रगति की भी जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षकों एवं अन्य स्टाफ सदस्यों के साथ बातचीत कर शैक्षणिक और प्रशासनिक मामलों पर चर्चा की। सीईओ ने स्टाफ को पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि स्कूलों का नियमित निरीक्षण संस्थानों की कार्यप्रणाली को मजबूत करने, कमियों को दूर करने और विद्यार्थियों के बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…