Live VNS

छत्तीसगढ़ बोर्ड : 10-12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं एक जनवरी से

छत्तीसगढ़ बोर्ड : 10-12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं एक जनवरी से

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

रायपुर 17 नवंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ बोर्ड से कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं में अध्ययनरत छात्रों के लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर (सीजीबीएसई) की ओर से सत्र 2027 प्रायाैगिक परीक्षा के लिए शेड्यूल की घोषणा मंगलवार काे जारी कर दी गई है।

प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल सीजीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर जारी किया गया है। विद्यार्थी टाइम टेबल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं एवं 12वीं की प्रैक्टिकल की परीक्षा की शुरुआत 1 जनवरी 2026 से की जाएगी जो निर्धारित अंतिम तिथि 20 जनवरी 2026 तक संपन्न करवाई जाएंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…