Live VNS

छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट की बैठक आज

छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट की बैठक आज

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

रायपुर 18 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार को राज्य मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सुबह 11:30 बजे से होने वाली इस बैठक में प्रदेश से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक में विचार-विमर्श के बाद कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।

जानकारी के अनुसार, बैठक में प्रदेश में शुरू हुई धान खरीद की व्यवस्था और छत्तीसगढ़ कृषक विकास योजना के उद्देश्यों को लेकर चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श होने की संभावना है।

वहीं, छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) से संबंधित विधेयकों के प्रारूप को लेकर भी मंत्रिमंडल में चर्चा हो सकती है। इसके अलावा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पेश किए जाने वाले कुछ अन्य संशोधन विधेयकों के प्रारूप को भी मंजूरी मिलने की संभावना जताई जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…