Live VNS

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर को देंगे कई विकास कार्यों सौगात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर को देंगे कई विकास कार्यों सौगात

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

रायपुर, 28 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह करीब 11:10 बजे रायपुर हेलीपैड से जशपुर के लिए रवाना होंगे। जशपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सोलर ऑन ग्रिड पावर प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे सोहरई करम महोत्सव में शामिल होकर स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगे।

अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ग्राम जोकारी में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। इसके साथ ही वे कई सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर क्षेत्रवासियों के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…