Live VNS

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही : छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य 18 नवंबर को जीपीएम जिले के प्रवास पर

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 14 नवंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त आरएस विश्वकर्मा सहित आयोग के सदस्य एवं सचिव आगामी 18 नवंबर को गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न विभागों द्वारा संचालित शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों में अन्य पिछड़ा वर्ग की भागीदारी तथा ओबीसी सर्वे डाटा प्रविष्टि की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार 18 नवंबर को प्रातः 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कलेक्टरेट सभाकक्ष में जिलास्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित होगी। बैठक में अन्य पिछड़ा वर्ग के कल्याण एवं विकास से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन, हितग्राहियों की भागीदारी तथा ओबीसी सर्वे डाटा प्रविष्टि की समीक्षा की जाएगी। आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य दोपहर 2 बजे से 2:30 बजे तक सर्किट हाउस के सभाकक्ष में पिछड़ा वर्ग समाज के जनप्रतिनिधियों से भेंट एवं चर्चा करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 2:30 बजे प्रेसवार्ता आयोजित होगी। आयोग के पदाधिकारी दोपहर 2:45 बजे पेण्ड्रा से अमरकंटक के लिए प्रस्थान करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…