Live VNS

छात्र संघ प्रत्याशी समेत चार पर 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

हल्द्वानी , 13 नवंबर (हि.स.)। हल्द्वानी शहर से एक बेहद शर्मनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने एक बार फिर महिला सुरक्षा और समाज की नैतिक ताने-बाने पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मुखानी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक होटल में 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।

इस घृणित कृत्य में किसी आम व्यक्ति का नहीं, बल्कि छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी का नाम सामने आ रहा है, जो यह दर्शाता है कि आपराधिक मानसिकता किस हद तक अपने पैर पसार चुकी है। हल्द्वानी में नाबालिग के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आने से शहर में सनसनी फैल गई है। मुखानी कोतवाली क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी के साथ एक होटल में दुष्कर्म किए जाने का आरोप है।

इस मामले में छात्रसंघ अध्यक्ष पद के चुनाव में प्रत्याशी रहे धीरज बिष्ट समेत चार युवकों को नामजद किया गया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद से चारों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार रात मुखानी क्षेत्र स्थित एक होटल में किशोरी के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई। आरोप है कि छात्रसंघ प्रत्याशी समेत चार युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया और इसके बाद मौके से फरार हो गए। किसी तरह घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को पूरी आपबीती बताई। बेटी की हालत और उसके साथ हुई घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया।

शुक्रवार को पीड़िता के परिजनों ने मुखानी कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धीरज बिष्ट, नितिन पाल, अंश खत्री और हिमांशु गौनी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है।किशोरी की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की हैं। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि चारों नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

इस घटना ने एक बार फिर किशोरियों की सुरक्षा और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की हिफाजत को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेष रूप से होटल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में पहचान सत्यापन तथा नाबालिगों से जुड़े सुरक्षा नियमों के पालन की आवश्यकता सामने आई है। हालांकि, मामले में आरोपों की पुष्टि जांच और कानूनी प्रक्रिया के बाद ही होगी। फिलहाल पुलिस के सामने चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने, पीड़िता को आवश्यक चिकित्सकीय एवं कानूनी सहायता उपलब्ध कराने और साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच पूरी करने की चुनौती है।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…