Live VNS

उज्जैनः अ.भा.कालिदास समारोह का शुभारंभ 21 नवम्बर को करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उज्जैनः अ.भा.कालिदास समारोह का शुभारंभ 21 नवम्बर को करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

उज्जैन, 19 नवंबर (हि.स.)। मप्र शासन संस्कृति विभाग के तत्त्वावधान में कालिदास संस्कृत अकादमी एवं सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय द्वारा अखिल भारतीय कालिदास समारोह 21 से 27 नवम्बर तक संपन्न होगा। समारोह का शुभारम्भ 21 नवम्बर को सायं 6 बजे कालिदास संस्कृत अकादमी स्थित पं.सूर्यनारायण व्यास संकुल हॉल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा।

विशिष्ट अतिथि गजेन्द्र सिंह शेखावत केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री, भारत सरकार होंगे। अध्यक्षता धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी राज्यमन्त्री (स्वतन्त्र प्रभार) संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग करेंगे। सांसद अनिल फिरोजिया एवं उमेशनाथ महाराज, प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान, दिनेश जैन (बोस), सतीश मालवीय, महेश परमार एवं विधायक जितेन्द्र सिंह पण्ड्या होंगे।

उद्घाटन पश्चात् नान्दी कार्यक्रम के अंतर्गत वेणुनाद निनाद नृत्य संस्थान, उज्जैन द्वारा शिप्रा स्तुति, डॉ. केरेमाने शिवानन्दा हेगड़े, कर्नाटक द्वारा यक्षगान तथा राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविालय, ग्वालियर द्वारा वाद्यवृन्द की प्रस्तुति की जायेगी। यह जानकारी अकादमी निदेशक डॉ. गोविंद गंधे ने दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / क्षितिज

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…