उज्जैन: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ढेंढिया में सरपंच के निवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·
उज्जैन, 26 नवम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को उज्जैन प्रवास के दौरान ग्राम पंचायत ढेंढिया की सरपंच सावित्री नरेंद्र पोरवाल के निवास पर पहुंचकर उनकी सासु माँ श्रीमती लीला बाई पोरवाल के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वर्गीय लीला बाई पोरवाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवारजनों से भेंट कर संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
इस दौरान सिंहस्थ मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रवि सोलंकी, संजय अग्रवाल, विवेक गुप्ता, राकेश पण्डया सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत