Live VNS

बाल दिवस पर सूरजपुर के स्कूलों में रौनक, कहीं बाल मेला तो कहीं न्योता भोज का आयोजन

बाल दिवस पर सूरजपुर के स्कूलों में रौनक, कहीं बाल मेला तो कहीं न्योता भोज का आयोजन

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

सूरजपुर, 14 नवंबर (हि.स.)। बाल दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में शनिवार को उत्साह और उल्लास के साथ आज शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान कहीं न्योता भोज के जरिए बच्चों के साथ खुशियां साझा की गईं, तो कहीं बाल मेले के माध्यम से उन्हें अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता दिखाने का अवसर मिला।

बाल मेले में बच्चों ने विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल लगाए और उत्साह के साथ अपनी भागीदारी निभाई। वहीं विद्यालयों में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और अन्य रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

इस अवसर पर बच्चों को उपहार स्वरूप कॉपी, पेन और मिठाइयां वितरित की गईं। शिक्षकों ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन परिचय, बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह और बाल दिवस के महत्व की जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और सहभागिता को प्रोत्साहित किया गया।

जिले के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित इन कार्यक्रमों से बाल दिवस का उत्सव बच्चों के लिए खास बन गया। पूरे दिन स्कूलों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…