Live VNS

हवाई हमले जैसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए हुई मॉक ड्रिल

हवाई हमले जैसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए हुई मॉक ड्रिल

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

- मुरादाबाद महानगर टीडीआई सिटी में हुआ ब्लैक आउट मॉक एक्सरसाइज

मुरादाबाद, 22 नवम्बर (हि.स.)। हवाई हमले जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा जन-धन की संभावित क्षति को कम करने के उद्देश्य से जनपद मुरादाबाद में रविवार शाम को टीडीआई सिटी में शाम 6 बजे एयर रेड/ब्लैक आउट मॉक एक्सरसाइज आयोजित की गई। मॉक ड्रिल नागरिक सुरक्षा के उप नियंत्रक नीरज चक दिशा निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

मुरादाबाद के जिलाधिकारी व नियंत्रक नागरिक सुरक्षा अनुनय झा के निर्देशों के क्रम में आयोजित हुई इस मॉक एक्सरसाइज के दौरान नागरिक सुरक्षा, होमगार्ड्स, एनसीसी, डीजीएनसीसी, एसडीआरएफ, अग्निशमन, पुलिस, स्वास्थ्य एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी समन्वित रूप से आपातकालीन बचाव एवं राहत कार्यों का अभ्यास किया।

उपनियंत्रक नीरज चक ने बताया कि मॉक एक्सरसाइज के दौरान हवाई हमले की चेतावनी देने के लिए लगभग 2 मिनट तक ऊंची-नीची आवाज में सायरन बजाया गया। इसके साथ ही टीडीआई सीटी क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद कर शाम 6 बजे ब्लैक आउट करा दिया गया। इसके बाद आतंकी हमले का सायरन बजा और सभी लोग जहां थे वहीं शैल्टर ले लिया अर्थात कानों में उंगली डालकर जमीन की तरफ मुंह करके जमीन पर लेट गए। हवाई हमले का खतरा समाप्त होने पर खतरा टल जाने पर लगभग 2 मिनट तक ऊंची आवाज में ऑल क्लियर सायरन बजाकर स्थिति सामान्य होने का संकेत दिया गया। फिर शैल्टर से बाहर आकर हवाई हमले में घायल व्यक्तियों को प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करने, धुंऐ भरे कमरे से घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने, लकड़ी एवं पेट्रोल में लगी छोटी आग को नागरिक सुरक्षा स्वंय सेवकों द्वारा तथा बड़ी आग को अग्निशमन विभाग द्वारा नियंत्रित करने एवं घटना स्थल से घायलों को बचाव की आपातकालीन विधियों यथा- टू हैण्ड सीट, फोर एण्ड आफ्ट एवं मानव बैशाखी आदि द्वारा केज्युएल्टी कलेक्शन प्वाइंट पर लाये जाने तथा उन्हें कैज्युएल्टी कलेक्शन प्वाइंट पर नागरिक सुरक्षा स्वंय सेवकों एवं चिकित्सकों द्वारा तिकोनी पट्टियों द्वारा बैंडेज एवं सीलिंग आदि द्वारा प्राथमिक उपचार प्रदान करने तथा कैज्युएल्टी कलेक्शन प्वाइंट पर एकत्र गम्भीर घायलों को एम्बुलेंस द्वारा चिकित्सालय भेजे जाने का प्रदर्शन किया गया।

उक्त अवसर अग्निशमन विभाग, चिकित्सा विभाग, एनसीसी, विद्युत, आपदा मित्रों आदि के साथ-साथ टीडीआई सिटी कालोनी सोसायटी के अध्यक्ष व सचिव व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

इस मौके पर नागरिक सुरक्षा कोर के डिप्टी चीफ वार्डन पंकज कुमार सक्सेना, नागरिक सुरक्षा कार्यालय से डॉ तुषार अग्रवाल व चमन शर्मा, शरीफ अहमद, अशोक कुमार गुप्ता, सुरेन्द्र प्रकाश गुप्ता, मौ खालिद, चक्रेश लोहिया, राजेश चन्द्र गुप्ता, डॉ शफीक अहमद, वसीम अंसारी, अनुज गुप्ता, वसीम अख्तर, निमित जायसवाल, बबीता विश्नोई, परवेज खॉ, डॉ पूनम बंसल, नीतू सक्सेना, श्री उमेश कुमार शर्मा, थोमस अरविन्द कुमार, सूरज प्रकाश, अनामिका गुप्ता, संजीव खन्ना, संजय गुप्ता, अखिल अग्रवाल, अनुभव गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…