Live VNS

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

जयपुर, 28 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान उन्होंने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले महान समाज सुधारक थे, उन्होंने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बनाया। महिला शिक्षा एवं वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने अपने कार्यों से समाज में समानता और मानवीय मूल्यों को मजबूती दी। उनके विचार आज भी हमें समतामूलक समाज के निर्माण की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा फुले का जीवन आने वाली पीढ़ियों को शिक्षा और सामाजिक न्याय के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…