Live VNS

जबलपुरः मुख्यमंत्री डॉ. यादव का डुमना एयरपोर्ट पर हुआ आत्मीय स्वागत

जबलपुरः मुख्यमंत्री डॉ. यादव का डुमना एयरपोर्ट पर हुआ आत्मीय स्वागत

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

जबलपुर, 14 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शनिवार सुबह डुमना एयरपोर्ट, जबलपुर आगमन पर जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर सांसद आशीष दुबे, विधायक सुशील तिवारी ‘इंदु’, नीरज सिंह एवं डॉ. अभिलाष पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष आशा मुकेश गोटिया, मध्यप्रदेश तेली घानी बोर्ड के अध्यक्ष रविकरण साहू, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, नगर भाजपा अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल, दिव्यांगजन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संदीप रजक सहित नीलेश अवस्थी, पंकज दुबे, रंजीत पटेल, बलराम यादव एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों में संभागायुक्त धनंजय सिंह, आईजी प्रमोद वर्मा, कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा एवं पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान एयरपोर्ट के अवलोकन के लिए पहुंचे जैनम हेरिटेज पब्लिक स्कूल, पाटन के विद्यार्थियों से भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभाशीष प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…