मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग की छठ पूजा समितियों के प्रतिनिधियों से की मुलाकात, उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का दिया भरोसा

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·
नई दिल्ली, 13 नवंबर (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र की छठ पूजा समितियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर छठ महापर्व की तैयारियों की जानकारी ली।
इस अवसर पर समिति के प्रतिनिधियों ने मुनक नहर पर नवनिर्मित 11 किलोमीटर लंबे भव्य छठ घाट के लिए दिल्ली सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छठ घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था और सीसीटीवी सहित श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर बातचीत की और उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का भरोसा दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार के लिए सभी छठव्रती का सम्मान सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि सभी श्रद्धालु को सुविधा मिले, सभी परिवारों का पर्व आनंदमय हो और दिल्ली में छठ महापर्व की भव्यता नई ऊंचाइयों को छुए।
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष दिल्ली में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 1,482 से अधिक छठ घाट तैयार किया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी