Live VNS

मुख्यमंत्री साय आज रायपुर और बलौदाबाजार जिले के दौरे पर, विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन और लोकार्पण

मुख्यमंत्री साय आज रायपुर और बलौदाबाजार जिले के दौरे पर, विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन और लोकार्पण

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

रायपुर 19 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुरुवार काे रायपुर और बलौदाबाजार जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हाेंगे ।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 11:15 बजे रायपुर के महालेखाकार आवासीय परिसर स्थित सामुदायिक भवन पहुंचेंगे। यहां वे ऑडिट पखवाड़ा-2026 के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12:15 बजे नवा रायपुर स्थित एक निजी रिसॉर्ट में आयोजित छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग चैप्टर-3 में हिस्सा लेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 1:40 बजे हेलीकॉप्टर से बलौदाबाजार जिले के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2:05 बजे ग्राम सुहेला के दुर्गा मैदान पहुंचकर आयोजित भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे विभिन्न विकास कार्यों से जुड़े आयोजनों में शिरकत करेंगे।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3:15 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे। शाम 3:40 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे और 3:50 बजे मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…