Live VNS

कश्मीर में सबसे ठंडी रात गुलमर्ग में की गई दर्ज

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

श्रीनगर, 14 नवंबर (हि.स.)। कश्मीर में सबसे ठंडी रात गुलमर्ग में दर्ज की गई जहां न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस रहा। शोपियां मैदानी इलाकों में सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसी के साथ ही घाटी में तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव जारी रहा।

श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य मौसम से 6.1 डिग्री अधिक है।

वहीं काजीगुंड में भी न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 6.3 डिग्री अधिक है। पहलगाम में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक है। कुपवारा में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा। कोकरनाग में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सामान्य तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस है। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान -1.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1 डिग्री कम है।

अन्य स्थान जैसे शोपियां में 0.9 डिग्री सेल्सियस, सोनमर्ग में 2 डिग्री, कुलगाम में 4.4 डिग्री, गांदरबल में 6.3 डिग्री, बारामूला में 7.3 डिग्री और बांदीपोरा में 8.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

जम्मू संभाग के जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बनिहाल में 6 डिग्री, भदरवाह में 3.8 डिग्री, बटोत में 7.8 डिग्री, कटरा में 13.8 डिग्री और कठुआ में 15.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…