इतिहास के पन्नों में 26 नवंबर : जब भारत ने अपनाया अपना संविधान, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की रखी नींव

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·
आजाद भारत के इतिहास में 26 नवंबर का दिन बेहद महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यह वही ऐतिहासिक तारीख है, जब देश ने स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान और भविष्य को दिशा देने वाले संविधान को अंगीकार किया। वर्ष 1949 में इसी दिन संविधान सभा ने भारतीय संविधान को औपचारिक रूप से स्वीकार किया था। इसी ऐतिहासिक महत्व के कारण हर साल 26 नवंबर को देशभर में ‘संविधान दिवस’ मनाया जाता है।
भारतीय संविधान ने देश के शासन की बुनियाद तय करने के साथ नागरिकों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों का बोध कराया। यह समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व जैसे लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित है। संविधान ने विविधताओं से भरे भारत को एक लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में आगे बढ़ने का मजबूत आधार दिया।
संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को संविधान को अंगीकार किया था, जबकि इसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। इसी दिन भारत पूर्ण गणराज्य बना। संविधान निर्माण की प्रक्रिया में डॉ भीमराव आंबेडकर ने प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1859 - चार्ल्स डिकन्स की ‘ए टेल ऑफ टू सिटीज’ का अंतिम साप्ताहिक अंक साहित्यिक पत्रिका ‘ऑल द इयर राउंड’ में प्रकाशित हुआ।
1865 - लुइस कैरोल की पुस्तक ‘एलिस इन वंडरलैंड’ अमेरिका में प्रकाशित।
1885 - पहली बार उल्कापिंड की तस्वीर ली गई।
1932 - महान क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दस हजार रन बनाए।
1948 - नेशनल कैडेट कोर की स्थापना हुई।
1949 - देश में संविधान को अंगीकार किया गया। आजाद भारत के संविधान पर संविधान सभा के अध्यक्ष ने हस्ताक्षर किया।
1960 - भारत में पहली बार कानपुर एवं लखनऊ के बीच एसटीडी सेवा शुरु हुई।
1967 - लिस्बन में बादल फटने से करीब 450 लोग मरे।
1984 - इराक एवं अमेरिका ने कूटनीतिक संबंधों को पुन: स्थापित किया।
1992 - विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस मनाने की शुरुआत।
1996 - मंगल ग्रह पर जीवन की संभावनाओं का पता लगाने के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष यान 'मार्स ग्लोबल सर्वेयर' को अंतरिक्ष में भेजा।
1996 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इराक के संदर्भ में 'आयल फॉर फूड डील' प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया।
1997 - पाक सुप्रीम कोर्ट के दो जजों ने मुख्य न्यायाधीश को निलम्बित किया।
1998 - तुर्किये के प्रधानमंत्री मेसुत यिल्माज ने संसद में अपनी सरकार के विश्वासमत हासिल नहीं कर पाने के बाद इस्तीफा दिया।
1998 - कंबोडिया के वर्तमान प्रधानमंत्री हुनसेन को औपचारिक रूप से पुन: देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया।
1998 - माहे (सेशल्स) में इजराइल की 'लीनोर अबार्गिल' 'मिस वर्ल्ड' चुनी गईं।
1998 - टोनी ब्लेयर ऑयरलैंड की संसद को संबोधित करने वाले पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री बने।
2001 - नेपाल में 200 माओवादी विद्रोही मारे गये; देश में आपातकाल लागू।
2002 - बीबीसी के सर्वेक्षण में विंस्टन चर्चिल महानतम ब्रिटिश नागरिक चुने गए।
2006 - इराक बम धमाके में 202 लोगों की जान गई।
2008 - भारत के मुंबई नगर में आत्मघाती आतंकवादी हमला हुआ, जिसमें में 164 लोग मरे, 250 से अधिक घायल हुए।
2012 - सीरिया में हवाई हमले में दस बच्चों की मौत, 15 घायल।
2012 - अरविंद केजरीवाल ने एक नए राजनैतिक दल आम आदमी पार्टी का गठन किया।
2018 - नासा का इनसाइट मिशन सात महीने की यात्रा के बाद मंगल ग्रह पर उतरा।
2018 - अफगानिस्तान में पुलिस काफिले पर तालिबान के हमले में 22 पुलिसकर्मियों की मौत।
2019 - शिवसेना, कांग्रेस, राकांपा गठबंधन ‘महा विकास आघाड़ी’ ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने का दावा पेश किया।
2019 - ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों के अधिकारों को सुनिश्चित करने संबंधी विधेयक संसद में हुआ पारित।
जन्म
1881 - नाथूराम प्रेमी - प्रसिद्ध लेखक, कवि, भाषाविद और सम्पादक।
1917 - बीरेन मित्रा - भारतीय राजनीतिज्ञ तथा उड़ीसा के पूर्व मुख्यमंत्री ।
1919 - राम शरण शर्मा - भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार और शिक्षाविद।
1921- वर्गीज कुरियन - प्रसिद्ध उद्योगपति एवं श्वेत क्रांति के जनक।
1923 - वी. के. मूर्ति - हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध सिनेमेटोग्राफर।
1926 - यशपाल - भारत के मशहूर वैज्ञानिक और शिक्षाविद ।
1926- रवि राय - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष।
1944 - विनोद कुमार दुग्गल - भारतीय राज्य मणिपुर तथा मिजोरम के पूर्व राज्यपाल।
1952 - मुनव्वर राणा - भारतीय उर्दू कवि। उनकी कविता 'शहदबा' के लिए 2014 में 'साहित्य अकादमी पुरस्कार' मिला।
निधन
2008 - हेमंत करकरे - 1982 बैच के आईपीएस अधिकारी और मुम्बई के आतंक विरोधी दस्ते के प्रमुख ।
2008 - विजय सालस्कर - मुंबई पुलिस में सेवारत एक वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट ।
2014 - तपन राय चौधरी - प्रसिद्ध इतिहासकार।
महत्वपूर्ण अवसर
- विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस।
- विधि दिवस।
- राष्ट्रीय संविधान दिवस।
-----------------------
हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय