Live VNS

कांग्रेस ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के माध्यम से 27 हजार बूथों तक पहुंचेगी - दीपक बैज

कांग्रेस ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के माध्यम से 27 हजार बूथों तक पहुंचेगी - दीपक बैज

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

जगदलपुर, 17 नवंबर (हि.स.)। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने मंगलवार काे मीडिया से चर्चा के दाैरान कहा कि पूरे प्रदेश में वोट चोरी के खिलाफ मंडल स्तरीय चौपाल चलाया जा रहा है, 11 से लेकर 15 नवंबर तक यह चौपाल चलाया गया। अब 16 से 25 नवंबर तक प्रदेश के 27 हजार बूथों में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान चलाया जाएगा।

उन्हाेने बताया कि कांग्रेस अब प्रदेशव्यापी जनसंपर्क अभियान शुरू कर चुका है, जहां 11 से 15 नवंबर तक मंडल स्तर पर चौपाल लगाकर जनता के बीच पहुंचे। वहीं अब 16 से 25 नवंबर तक प्रदेश के 27 हजार बूथों में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान चलाया जाएगा। कांग्रेस इस अभियान के जरिए भाजपा सरकार और चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए जनता को अपने पक्ष से अवगत कराएगी।

दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में पहले ही दिन पूरे प्रदेश के लगभग 170 मंडलों में बैठक हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ वोट चोरी को लेकर ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान की शुरुआत की गई है। हम पूरे प्रदेश के 1500 मंडलों तक पहुंचेंगे। निश्चित रूप से हम जनता तक पहुंचेंगे और चुनाव आयोग के गठजोड़ को बेनकाब करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…