Live VNS

इंदिरा गांधी के विचार, साहस और राष्ट्रसेवा की भावना आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत:  राजेश राम

इंदिरा गांधी के विचार, साहस और राष्ट्रसेवा की भावना आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत:  राजेश राम

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

पटना, 19 नवंबर (हि.स.)। देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं भारतरत्न से सम्मानित इंदिरा गांधी की 109 वीं जयंती समारोह गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम, पटना में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश राम ने की।

इस अवसर पर बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावारु एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सदाकत आश्रम परिसर स्थित इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि इंदिरा गांधी का संपूर्ण जीवन साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा का अद्वितीय उदाहरण है।

उन्होंने अपने मजबूत नेतृत्व से भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाई। देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए उन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका जीवन हमें विपरीत परिस्थितियों में भी सिद्धांतों पर अडिग रहने और देशहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी जी ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए। उनके द्वारा देश के विकास, आत्मनिर्भरता और सामाजिक न्याय के लिए किए गए कार्यों को सदैव याद किया जाएगा। आज आवश्यकता है कि हम उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात करते हुए लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक सद्भाव की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहें।

इस अवसर पर बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू, अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव, डा शकील अहमद खान, डा चंदन यादव, ब्रजेश प्रसाद मुनन, अमित कुमार टुन्ना सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…