Live VNS

पुलिस कांस्टेबल भर्ती : पहले दिन 589 अभ्यर्थियों ने दी शारीरिक परीक्षा, 247 उत्तीर्ण

पुलिस कांस्टेबल भर्ती : पहले दिन 589 अभ्यर्थियों ने दी शारीरिक परीक्षा, 247 उत्तीर्ण

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

शिमला, 27 नवंबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक मापदंड परीक्षा शुक्रवार को शुरू हो गई। भर्ती के पहले दिन निर्धारित 807 अभ्यर्थियों में से 589 ने परीक्षा में हिस्सा लिया। इनमें से 247 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए उत्तीर्ण हुए हैं।

पुलिस विभाग के अनुसार पहले दिन की शारीरिक परीक्षाएं शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुईं। परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। परीक्षा स्थल पर अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा और अनुशासन का भी ध्यान रखा गया।

विभाग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि भर्ती के आगामी दिनों की परीक्षा तिथि, समय और जरूरी दिशा-निर्देशों की जानकारी के लिए केवल पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट और सूचना पट्ट पर जारी सूचनाओं पर भरोसा करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…